फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three-wheeled vehicles will operate on designated routes starting today.

UP: मथुरा-वृंदावन में नई व्यवस्था, तय मार्गों पर दौड़ेंगे तिपहिया वाहन

Sat, 27 Dec 2025 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 11:48 AM IST
सार

मथुरा में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए बनाए गए रूट प्लान पर आज से ई-रिक्शा व ऑटो दौड़ेंगे। नए साल पर मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार से ही नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। अब ई-रिक्शा व ऑटो वाले निर्धारित मार्गों पर ही संचालन कर सकेंगे, बिना निर्धारित मार्ग पर तिपहिया दौड़ने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Three-wheeled vehicles will operate on designated routes starting today.
मथुरा। नए बस स्टैंड के पास रोड पर लगा जाम।  - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण ने मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था में सुधार की पहल शुरू कर दी है। बेलगाम ऑटो और ई-रिक्शा के लिए रूट और रंग तय कर दिए गए हैं। वृंदावन में छह और मथुरा में 10 रूटों पर ऑटो व ई-रिक्शा संचालित होंगे। अब तक 1200 तिपहिया वाहनों पर रूट व किराया चार्ट आवंटित किया जा चुका है।
विज्ञापन


फिलहाल यह प्रक्रिया जारी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक जनवरी से मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा व ऑटों निर्धारित रूटों पर संचालन का दावा किया था, लेकिन निर्धारित समय से पहले ही तिपहिया वाहनों के लिए नया रूट प्लान लागू हो गया है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि नए साल पर मथुरा-वृंदावन में वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। इस साल भी वीकेंड पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसलिए तिपहिया वाहनों के लिए बनाए गए रूट प्लान लागू कर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शनिवार से निर्धारित मार्गों पर ही तिपहिया वाहन दौड़ेंगे। बिना निर्धारित मार्गों पर दौड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा और चालान की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि तिपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed