फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three vehicles collided on the expressway, 5 injured

Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर टकराए तीन वाहन, 5 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided on the expressway, 5 injured
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 117 पर ट्रेलर में पीछे से बस और इसमें पीछे से कार टकरा गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



आगरा से नोएडा की ओर एक ट्रेलर जीरो गिट्टी लेकर जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 117 के पास पहुंचा उसका टायर फट गया। इस पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद ट्रेलर में पीछे से आजमगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही बस और फिर बस में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में बस सवार सुशील कुमार, सुल्तान, रवि, गुलाब अली, समेत पांच लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं क्षतिग्रस्त कार सवार योगेंद्र दूसरे वाहन से दिल्ली चले गए। उन्होंने बताया कि वे वाणिज्य मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। बस सवार दिल्ली निवासी सुशील कुमार ने बताया वे आजमगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। उनका दिल्ली में कपड़े का कारोबार है। थाना प्रभारी डेजी पवांर ने बताया सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस से मची चीख पुकार

हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे से निकल रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। बस सवार यात्रियों द्वारा किसी तरह शीशा तोड़ा और बस से नीचे कूद पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed