{"_id":"6828b33cf74c1cd04f094a85","slug":"three-robbers-arrested-in-trains-they-used-to-commit-crimes-using-weapons-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेनों में लूट करने वाले तीन पकड़े...हथियारों के बल पर करते थे वारदात, आरोपियों से जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेनों में लूट करने वाले तीन पकड़े...हथियारों के बल पर करते थे वारदात, आरोपियों से जेवरात बरामद
Sat, 17 May 2025 09:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 17 May 2025 09:33 PM IST
सार
ट्रेनों में लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हथियारों के बल पर बदमाश यात्रियों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने बदमाशों से लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से लूटपाट करने वाले शातिर तीन सदस्यीय गिरोह को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह ट्रेनों में असलहा के बल पर लूटपाट करते थे। इनके कब्जे से यात्रियों से लूटे गए आभूषण के साथ-साथ असलहा भी बरामद हुआ है। शातिरों ने पूर्व में की गईं लूटपाट की कई वारदात कबूल की हैं।
सीओ रेलवे आगरा नजमुल हसन नकवी ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या 8 के अंतिम छोर पर लोहे के बक्से के पास जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने 3 संदिग्धों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली। उनके कब्जे से एक अंगूठी पीली धातु, एक अंगूठी पीली धातु, एक जोड़ी झुमकी पीली धातु, एक मंगलसूत्र के अलावा एक तमंचा और आठ कारतूस बरामद हुए।

Trending Videos
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि सतीश गुर्जर अपने साथियों के साथ ट्रेनों में असलहा के बल पर यात्रियों से लूटपाट करता था। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरपीएफ उप निरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल ने बताया कि 22 फरवरी को दक्षिण एक्सप्रेस, 9 मार्च को जीटी एक्सप्रेस व 10 मार्च को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके साथ ही गिरोह के सदस्यों ने पूर्व में की गई लूट और चोरी की कई वारदात किया जाना स्वीकार किया है। पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह पकड़े गए
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए चोर राजस्थान के जिला भरतपुर थाना चिकसाना नगला बिलौंठी निवासी सतीश गुर्जर उर्फ राज गुर्जर तथा जिला भरतपुर थाना कुम्हेर गांव हेलक निवासी श्याम सिंह और जिला फरीदाबाद थाना खेडीपुल सेक्टर 22 के पास नियरबाई सिक्का गैस एजेंसी निवासी जावेद अली उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।