फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three office assistants of BRC Nandgaon suspended

Mathura News: बीआरसी नंदगांव के तीन कार्यालय सहायक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three office assistants of BRC Nandgaon suspended
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नंदगांव बीआरसी का निरीक्षण करने के दौरान रजिस्टर फाड़ने वाले निलंबित शिक्षकों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर तीन कार्यालय सहायकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही एबीएसए नंदगांव का वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


बीएसए सुनील दत्त ने 6 फरवरी को कार्यालय बीआरसी नंदगांव का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें निलंबन के बाद कार्यालय पर संबद्ध अध्यापक संजीव कुमार सिंह 6 फरवरी को अनुपस्थित, हेमंत कुमार 1 से 6 फरवरी तक अनुपस्थित, पुष्पेंद्र सिंह 22 जनवरी से 6 फरवरी तक अनुपस्थित व शिखा वर्मा 5 व 6 फरवरी को अनुपस्थित मिले थे। बीआरसी निरीक्षण के उपरांत अन्य विद्यालय के निरीक्षण में जाते समय गाड़ी में खंड शिक्षा अधिकारी नंदगांव जो कि बीएसए के साथ थे तब उनके पास बीआरसी नंदगांव से किसी कार्यालय सहायक का फोन आया और उन्हें बताया गया कि पुष्पेंद्र सिंह निलंबित सहायक अध्यापक द्वारा कार्यालय बीआरसी नंदगांव आकर गाली गलौज की गई और उपस्थिति पंजिका में बीएसए द्वारा निरीक्षण किए गए पंजिका के पन्ने फाड़ दिए हैं। बीएसए ने एबीएसए का वेतन रोकने के साथ तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


बीएसए ने कार्यालय सहायकों से रजिस्टर के पन्ने फाड़ने वालों के नाम उजागर करने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन उन्होंने नाम नहीं बताए। बीएसए द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का भी कोई जवाब नहीं दिया। बीएसए सुनील दत्त ने नंदगांव बीआरसी कार्यालय में कार्यरत नवीन कुमार, पंकज कुमार व ओम प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यालय बीआरसी छाता में संबद्ध कर दिया है। साथ ही एबीएसए कैलाश प्रसाद शुक्ल का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इस मामले में तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed