फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three Minor Sisters Go Missing in Govardhan While Out to Buy Essentials

एक साथ लापता हुईं तीन बहनें: घर से सामान खरीदने के लिए निकली थीं, फिर नहीं लौटीं; तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 19 Sep 2026 03:43 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

गोवर्धन की बड़ी हवेली क्षेत्र से 17, 13 और 11 वर्ष की तीन नाबालिग बहनें सामान खरीदने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Three Minor Sisters Go Missing in Govardhan While Out to Buy Essentials
गोवर्धन थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन कस्बे की बड़ी हवेली क्षेत्र से तीन नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बहनें 17 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे घर से सामान खरीदने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना गोवर्धन में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


अकबरपुर निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बड़ी बहन सुमन गोवर्धन की बड़ी हवेली में रहती हैं। 17 सितंबर को उनकी तीन भान्जियां दुर्गा (17 वर्ष), दिव्या (13 वर्ष) और अंजू (11 वर्ष) घर से सामान खरीदने के लिए निकली थीं। इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तीनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद संजय सिंह ने 18 सितंबर को थाना गोवर्धन पहुंचकर तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


तीनों नाबालिगों के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि तीनों नाबालिग बहनों की गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही तीनों को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed