फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three lakhs grabbed in the name of job, physical abuse done by giving marriage share

नौकरी के नाम पर हड़पे तीन लाख, शादी का साझा देकर किया शारीरिक शोषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs grabbed in the name of job, physical abuse done by giving marriage share
सौंख। दो वर्ष पूर्व युवती से नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने तीन लाख रुपये हड़प लिए, आरोपी शादी का साझा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब रुपये मांगे और शादी करने का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने एसएसपी को युवक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

थाना गोवर्धन के एक गांव निवासी युवती से सौंख की हरिजन बस्ती निवासी राजू ने मथुरा की स्टेट बैंक में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये दो वर्ष पूर्व लिए थे। आरोपी पीड़िता को शादी का साझा देकर उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वह दस दिन पूर्व आरोपी राजू के घर रुपये मांगने पहुंची तो राजू और उसकी पत्नी ने जान से मारने की कोशिश की। युवक के खिलाफ गोवर्धन थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने राजू को पकड़ लिया और बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी सुशील कुमार योगी ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed