फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three houses were targeted, one was stolen

Mathura News: तीन घरों को बनाया निशाना, एक में की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Three houses were targeted, one was stolen
मथुरा। शहर के पॉश इलाके डैंपियर नगर में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर से जेवरात चोरी कर ले गए, लेकिन दो जगह सफल नहीं हुए। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद भी हो गया है। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के डैंपियर नगर निवासी रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने बताया है कि उनके यहां शुक्रवार रात चोरी का प्रयास हुआ। चोर जंगले की जाली काटकर घर में घुस गए। काफी देर तक वह घर में इधर-उधर खोजबीन करते रहे। इसी दौरान उनकी नींद खुल गई, जैसी ही वह कमरे से बाहर आए। चोर उनकी आवाज सुनकर वहां से भाग गए। उसी रात उनके बराबर वाले मकान में अल्का गोयल के यहां पर भी चोरी का प्रयास किया। इसके अलावा उनके घर से थोड़ी दूरी पर स्थित सावित्री बिला से चोर आभूषण चोरी कर ले गए। तीनों पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

कुंवर नरेंद्र सिंह ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है। फुटेज में चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि एक ही रात में तीन घरों में चोरी के प्रयास का मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोर जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed