{"_id":"98beb8870d719663e1ecb0680e990ec9","slug":"three-guest-houses-will-build-from-40-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 करोड़ में बनेंगे तीन अतिथि गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 करोड़ में बनेंगे तीन अतिथि गृह
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली आने वाले पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए मथुरा में तीन और अतिथि गृह बनाए जाएंगे। वृंदावन के साथ गोवर्धन और बरसाना में इनको बनाए जाने का प्रस्ताव है। विश्व बैंक इसमें आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
केन्द्र और राज्य की हर संभव कोशिश ब्रज क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की है। प्रयास किए जा रहे हैं कि यहां विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित किया जाए। इसके लिए उन्हें और बेहतर माहौल और सुविधाएं देने की योजना पर काम हो रहा है।
इसी के तहत पर्यटकों को मथुरा में ही रात्रि विश्राम के लिए आकर्षित करने को प्रबंध किए जा रहे हैं। वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में करीब 40 करोड़ रुपये के खर्च से अतिथि गृह बनाए जाने की योजना है। वृंदावन के लिए 20 करोड़ और बरसाना, गोवर्धन के लिए 10-10 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के अतिथिगृह घाटे में
कान्हा की नगरी में दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा रहती है। इससे यहां का होटल उद्योग खूब फलफूल रहा है लेकिन पर्यटन निगम के अधीन संचालित अतिथिगृह घाटे का सौदा बने हुए हैं। मथुरा और वृंदावन में बेहतर स्थान पर होने के बावजूद सरकारी तंत्र की सेवा पर्यटकों को आकर्षित करने में नाकाम है।
..................
विश्व बैंक की प्लानिंग है कि वृंदावन के साथ गोवर्धन और बरसाना में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विजिटर सेंटर स्थापित किए जाएं। इसके लिए 40 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
-नगेन्द्र प्रताप, उपाध्यक्ष, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण