फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three dead in road accident

हादसे में दूल्हे की बहन, भाभी सहित तीन की मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 03 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
three dead in road accident
थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह नील गाय को बचाने के प्रयास में बरात में शामिल एक कार पलट गई और कार में सवार दूल्हे की बहन, भाभी और भाई की साली की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दो बच्चों समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे से शादी की खुशियों में डूबे परिवार में कोहराम मच गया।

हादसा गुरुवार सुबह 7:30 बजे भरतपुर रोड पर चंदनवन पब्लिक स्कूल के पास हुआ और इसमें रजनी (22)पत्नी सौरभ निवासी अर्जन नगर आगरा, अंशू पाल (32) पत्नी राकेश बघेल, रूबी पुत्री मुरारी लाल निवासी रेलवे कालोनी टूंडला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव अडूकी निवासी लक्ष्मण प्रसाद बघेल रिफाइनरी में कर्मचारी हैं और वर्तमान में चंद्रपुरी कालोनी में रहते हैं। बुधवार को उनके छोटे बेटे रामबाबू की बरात भरतपुर के बजरिया में गई थी। सुबह सात बजे रामबाबू के परिवारीजन व रिश्तेदार दुल्हन को विदा कराकर चार कारों से मथुरा आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबाबू का बड़ा भाई राकेश बघेल 10 मिनट पहले अपनी पत्नी अंशू पाल, बेटी तनिष्का (8), बेटे कुशाग्र (5), बहन रजनी,  छोटे भाई नरेश की पत्नी पूनम व अपनी अविवाहित साली रूबी को लेकर मथुरा के लिए चल दिए। रास्ते में अचानक सामने आई नील गाय बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

कार की खिड़की खुल गई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। उनके सिर सड़क से टकराए और ये घिसटते हुए चले गए।  थोड़ी देर बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे राकेश के अन्य परिवारीजन आ गए और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल राकेश, तनिष्का, कुशाग्र और पूनम को पलिस ने परिवारीजनों के सहयोग से आगरा अस्पताल भेजा।

 ससुराल की देहरी नहीं पूज पाई दुल्हन
मथुरा। बुधवार सुबह चंद्रपुरी मोहल्ले में लक्ष्मण प्रसाद के मकान पर दुल्हन के स्वागत की तैयारी चल रही थी,  अचानक हादसे की खबर से परिवार में परिवार में कोहराम मच गया।

चंद मिनट पहले जहां खुशियों भरा माहौल था, वहां चीत्कार मच गई। नई नवेली दुल्हन ससुराल की देहली भी नहीं पूज पाई और शादी के लाल जोड़े में गहनों से लदी  दुल्हन घटना स्थल से ही वापस भरतपुर लौट गई।

हादसे में अपने तीन लोगों को खोने से व्यथित हुए परिवारीजनों की सहमति के बाद ही रिश्तेदाराें व बड़ों ने बाद में विदाई कराने का फैसला किया।

नरसीपुरम तिराहे पर आटोमोबाइल पार्ट्स का कारोबार करने वाले रामबाबू बुधवार को गाजे बाजे के साथ आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों से बारात लेकर भरतपुर गए थे। लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में राकेश बाबू की इकलौती बहन रजनी, भाभी अंशु पाल और भाभी की बहन की मौत हो गई। रजनी की शादी डेढ़ साल पहले आगरा हुई थी। उसके भाई राकेश व छोटी भाभी पूनम की हालत भी गंभीर है।

उनकी रीढ़ की हड्डी सहित शरीर में पांच फ्रै क्चर हैं। दोनों बच्चे कुशाग्र व तनिष्का आगरा के रेनबो अस्पताल में आईसीसीयू में भर्ती हैं।

हादसे की जैसे ही चंद्रपुरी में सूचना मिली दुल्हन आने का इंतजार कर रही महिलाओं के हाथ से महावर की परात छूट गई। घर व रिश्तेदार महिलाओं की मजबूरी थी कि उन्हें अपनों का चेहरा आखिरी बार देखने के लिए पोस्टमार्टम जाना पड़ा।


दोनों बहनों की साथ-साथ जली चिता
मथुरा। थाना हाइवे में हुई सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों की हुई मौत के बाद बड़ी बहिन आशू पाल व उसकी अविवाहित छोटी बहिन 24 वर्षीय रूबी की अर्थी एक साथ उठी। रूबी के परिवार के सभी लोग टूंडला से सुबह ही मथुरा आ गए थे।

ज्यादातर तो शादी में शरीक होने पहले की मथुरा में मौजूद थे। वहीं रजनी के शव को सौरभ व उसके परिवारीजन आगरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed