फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three cunning thieves who stole a tractor-trolley loaded with cement bags have been arrested.

Mathura News: सीमेंट की बोरी समेत ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three cunning thieves who stole a tractor-trolley loaded with cement bags have been arrested.
मथुरा। जमुनापार थाने की पुलिस ने सीमेंट की बोरी समेत ट्रैक्टर ट्राॅली चुराने वाले हाथरस के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली, 18 बोरी सीमेंट और 10 हजार रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

30 दिसंबर 2025 को गोसना निवासी श्यामवीर सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि उन्होंने खेत में फार्म हाउस बनाया है। 29 दिसंबर की रात उनके फार्म हाउस से चोर ट्रैक्टर ट्राॅली, 20 सीमेंट की बोरी, पांच टीन शेड, गेंहू कटर समेत अन्य सामान ले गए। बुधवार को पुलिस ने आगरा-बरेली हाईवे के हयातपुर कट से हाथरस के थाना मुरसान के गांव नगला अनि निवासी कान्हा उर्फ कृष्णा, नीरज और गांव करील निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed