फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three cows died due to current in the electric box near Banke Bihari temple

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास विद्युत बाक्स में आए करंट से तीन गायों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Three cows died due to current in the electric box near Banke Bihari temple
वृंदावन (मथुरा)। बिजली निगम की लापरवाही सामने आई है। बारिश के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग में लगे भूमिगत बिजली बॉक्स में करंट आने से पास से निकलीं तीन गायें करंट की चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि इस दौरान इस मार्ग से कोई श्रद्धालु नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गायों के मरने के बाद आक्रोशित गोभक्तों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग तेली पाड़ा पर बारिश के बीच सड़क पर करंट दौड़ गया। खुले पड़े बॉक्स और उनसे निकल रहे खुले तारों की वजह से सड़क पर करंट आ गया। जिस समय करंट फैला उस समय वहां से तीन गायें निकल रहीं थीं। तीनों गाय करंट की चपेट में आकर मर गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में जगह-जगह बिजली के पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं। विभाग ने अंडरग्राउंड लाइटिंग तो कर दी लेकिन सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया। स्थानीय लोगों ने मृत गायों के मुंह में गंगाजल डाला, चंदन लगाया और धोती शॉल आदि डालकर अंतिम विदाई दी। गोसेवा मिशन के डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि यह विद्युत अधिकारियों की लापरवाही है। इधर गायों के मरने के बाद कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारिख ने भी विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए इसके लिए जवाबदेही तय करने की बात कही।
विज्ञापन

28 मार्च को युवक की हुई थी मौत
बिजली विभाग की लापरवाही से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार के पास विद्युत तार में आए करंट से दुसायत निवासी युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिवार ने मुकदमा भी लिखाया था लेकिन इसके बाद भी विद्युत अधिकारियों में कार्य के प्रति सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed