फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three athletes from the district will participate in the 36th Junior North Zone Athletics Championships.

Mathura News: 36वीं जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे जिले के तीन एथलेटिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three athletes from the district will participate in the 36th Junior North Zone Athletics Championships.
मथुरा। प्रयाग राज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 25 सितंबर तक 36वीं जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड दिल्ली, चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर समेत आठ राज्यों की टीम भाग लेंगी।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि मथुरा के तीन खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर प्रदेशीय टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग की अंडर-20 आयु वर्ग में अमित कुमार 400 मीटर बाधा एवं 400 मीटर दौड़, अंडर-18 आयु वर्ग की भाला फेंक रजत कुमार, बालिका वर्ग की अंडर-20 में 3000 मीटर दौड़ एवं 5000 मीटर दौड़ में सोनिया उपाध्याय का चयन हुआ है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed