फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three accused of kidnapping arrested

आरओ प्लांट कारोबारी को लूटने वाले तीन दबोचे

Wed, 04 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 04 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
three accused of kidnapping arrested
लूटने वाले तीन दबोचे - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले दिल्ली निवासी आरओ वाटर प्लांट कारोबारी को बंधक बनाकर गांव मड़ौरा में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गोवर्धन पुलिस ने दबोच लिए हैं। इनसे दो चोरी की बाइक, हथियार और लूटी गई नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन


नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दिल्ली के आरओ वाटर प्लांट कारोबारी गुलफाम अली और उनके साथी मौ. आरिफ  को टटलुओं ने आरओ प्लांट लगवाने का झांसा देकर गोवर्धन बुलाया। गांव मड़ौरा के जंगलों में ले जाकर मारपीट कर तीन मोबाइल, 12000 रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को सीओ गोवर्धन अवनीश कुमार ने बताया कि गांव पलसौं-महरौली मोड़ से मड़ौरा निवासी रुस्तम, दौसेरस निवासी रहीस उर्फ  बाई और लोरियापट्टी निवासी रमेश को पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों पर लगेगी गैंगेस्टर
रहीस उर्फ  बाई शातिर अपराधी है। इस पर जिले के विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। रुस्तम और रमेश पर भी छह-छह मुकदमे दर्ज हैं। इन तीनों लुटेरों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed