फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Those who live will play, give me the dhap my friend...

Mathura News: जो जीवैगो सो खेलेगौ, ढप धर दै यार...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Those who live will play, give me the dhap my friend...
बरसाना। जो जीवैगो सो खेलेगौ, ढप धर दै यार गई अगली बरस की... पद के साथ शुक्रवार को वसंत पंचमी से ब्रज में शुरू हुए 40 दिवसीय होली महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान राधा रानी ने अपने गर्भगृह से बाहर निकलकर मदिर परिसर में स्थित सफेद छतरी में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा का सागर उड़ेला।
विज्ञापन



जो जीवैगो सो खेलेगौ.. पद के अनुसार समाज गायन में उपयोग आने वाली ढप का वर्णन है जिसमें यह भाव है कि ढप को अब सुरक्षित धर दे, जो अगली साल तक जीवित वह इस ढप को बजाएगा। शाम पांच बजे वृषभानु नंदनी के डोले को सेवायत कंधों पर उठाकर मन्दिर परिसर में बनी संगमरमर की सफेद छतरी में विराजमान किया।
विज्ञापन


होली महोत्सव के अंतिम दिन राधाकृष्ण के युगल जोड़ी के दर्शनकर श्रद्धालु अपने आपको कृतार्थ मान रहे थे। शाम सात बजे लाडली जी के डोले को वापस मंदिर में ले जाया गया। इसके बाद गोस्वामी समाज की कन्याओं द्वारा आरता किया गया। वहीं श्यामा प्यारी के नजदीक से दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बेताब नजर आए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर राधाकृष्ण के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed