{"_id":"57a8c36a4f1c1bb661ee48d6","slug":"third-monday-of-sawan-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव की आराधना को मंदिरों में लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव की आराधना को मंदिरों में लगी कतार
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बम-बम भोले के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण की नगरी में सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में शिव की आराधना के भक्तों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान भक्तों ने भोले को प्रिय बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। इस दौरान घंटे की धुन और बम-बम भोले के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों की छटा देखते ही बन रही थी। शहर के प्रमुख गर्ल्तेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव और गोकर्णनाथ महादेव में भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां मंदिर की सजावट की गई और दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए।
धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य की आराध्य की पूजा
सावन के तीसरे सोमवार को नगर के शिवालयों और देवालयों में सुबह से शाम तक धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य अपने आराध्य शिव के पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
भोलेनाथ का दूध, जल, शहद, घी, बूरा आदि से अभिषेक करने के लिए नगर के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव, बनखंडेश्वर महादेव, बिहारेश्वर, टालेश्वर, रतेश्वर महादेव आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुट गई।
सायंकाल शिव मंदिरों में भव्य फूलबंगले सजाए गए। फूलबंगलों में विराजमान भगवान शिव के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।