{"_id":"652ae30837fa973100093844","slug":"thieves-posing-as-customers-stole-rs-60000-mathura-news-c-160-1-sagr1034-1058-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ग्राहक बनकर आए चोरों ने गल्ला किया साफ, 60 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ग्राहक बनकर आए चोरों ने गल्ला किया साफ, 60 हजार चोरी
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुरानी जीटी रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने टायर खरीदने के नाम पर एक दुकान पर पहुंचकर गल्ले में रखी 60 हजार रुपये की नकदी पार कर ली। पूरा माजरा दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
तरुण गुप्ता बुखरारी वाले की पुराने बिजलीघर के सामने गुप्ता मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान पर वह टायर आदि की बिक्री का काम करते हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक दुकान पर पहुंचे। दुकान पर कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। जैसे ही कर्मचारी दुकान से सामान रखने के लिए सामने वाली दुकान पर गए तभी युवकों ने मौका देखकर गल्ले का लाॅक तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपये चोरी कर लिए।
दुकान पर आने के बाद तरुण गुप्ता ने गल्ले का लॉक टूटा देखा तो होश उड़ गए। इसके बाद दुकानदार ने बिना देरी किए सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें दुकान पर आए युवक गल्ले से चोरी करते हुए साफ नजर आए। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों को तलाश में जुट गई है।