फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   They were demanding money in the name of VIP darshan.

Mathura News: वीआईपी दर्शन के नाम पर मांग रहे थे पैसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
They were demanding money in the name of VIP darshan.
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 200 रुपये में वीआईपी दर्शन कराने की पेशकश करने पर श्रद्धालुओं के इनकार करने पर विवाद हो गया। मालीपाड़ा में पंडा और उसके साथियों ने श्रद्धालु के साथ मारपीट कर दी, जिससे श्रद्धालु का दांत टूट गया और होंठ फट गया। श्रद्धालु ने पंडा और उसके दो साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मिठल पंडा के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार मथुरा के कृष्णा नगर राधानगर निवासी देवांश अपने परिवार के साथ श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए थे। जैसे ही वह मालीपाड़े में ऑटो से उतरे तभी वहां पहले से मौजूद आरोपी मिठल पंडा और दो साथियों ने उनसे दो सौ रुपये में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन करने कराने को कहा। देवांश ने अपने को स्थानीय बताते हुए इनकार करते हुए खुद ही दर्शन कर लेने की बात कही। आरोप है कि इस पर मिठल पंडा ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। आरोपी पंडा और उसके दो साथियों ने श्रद्धालुओं को पीटा। इससे श्रद्धालु का दांत टूट गया और होंठ फट गया। इतना ही नहीं आरोपी पंडा ने जान से मारने की धमकी भी दी। श्रद्धालु के परिजन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed