फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   They threatened to launch a protest if payments were not made within three days.

Mathura News: तीन दिन में भुगतान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
They threatened to launch a protest if payments were not made within three days.
मथुरा। जिले में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने 10 माह से लंबित परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव, कम्युनिकेशन सहित सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के बैनर तले सीएचओ ने सीएमओ कार्यालय और डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। भुगतान में हो रही देरी पर अधिकारी व शासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य स्तर से भुगतान जारी करने के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद लगभग 10 महीनों से पीबीआई और अन्य देयक लंबित पड़े हैं। कई ब्लॉकों में सफाई कर्मियों को भी लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इतना ही नहीं, मानदेय, वार्षिक वृद्धि, रॉयल्टी, एरियर तथा म्यूचुअल ट्रांसफर वाले सीएचओ का वेतन भी समय से नहीं पहुंचा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 3 कार्य दिवस के भीतर लंबित भुगतान जारी नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष तरुण शर्मा, जिला महामंत्री सुधीर कुमार, महिला महामंत्री संगीता सिंह, जिला सलाहकार शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed