फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   They listened to the live broadcast of the budget at the BJP office.

Mathura News: भाजपा कार्यालय पर सुना बजट का लाइव प्रसारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
They listened to the live broadcast of the budget at the BJP office.
भाजपा कार्यालय में बजट का लाइव प्रसारण सुनते पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि। 
मथुरा। भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बजट को विकासोन्मुख, जनकल्याणकारी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया। बजट का स्वागत करते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया।
विज्ञापन

बजट का लाइव प्रसारण देखने के लिए पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रविवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर जुटे। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र पर फोकस किया गया है। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रभारी अशोक कटारिया ने युवा, महिला, किसान और गरीबों को सशक्त बनाने वाला बजट बताया। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास, और स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि एमएसएमई के प्रावधान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। बजट का लाइव प्रसारण महानगर के सभी 13 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने सुना।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक राजेश चौधरी, विधायक ठा.मेघ सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, पूजा चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, यज्ञ दत्त कौशिक और दीपक गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed