फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   therw are no mid day meal during voting

चुनाव के दिन परिषदीय स्कूलों में भूखे रहे बच्चे

Mon, 19 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 19 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
therw are no mid day meal during voting
परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को मिड डे मील का वितरण नहीं हुआ। बच्चे खाली पेट ही घर वापस आए। मिड डे मील वितरण करने वाली संस्था ने शनिवार को जनपद के तीन विकास खंडों में चुनाव को कारण बताते हुए अन्य सात ब्लाक में भी मिड डे मील वितरित नहीं किया।
विज्ञापन


जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अक्षय पात्र संस्था की ओर से मिड डे मील का वितरण किया जाता है। शनिवार को जनपद के दस में से तीन विकासखंड मथुरा, फरह और गोवर्धन में पंचायत चुनाव था। इसके लिए तीनों ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। अत: संस्था की ओर से उक्त तीनों ब्लाक के विद्यालयों को छोड़कर अन्य परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील वितरित करना था। संस्था ने पूरे जनपद में कहीं भी मिड डे मील वितरित नहीं किया। चौमुंहा, नंदगांव, राया, नौहझील, मांट, बलदेव और छाता ब्लाक में स्थित परिषदीय विद्यालय में बच्चे मिड डे मील की बाट देखते रहे।
विज्ञापन


संस्था का 90 प्रतिशत स्टाफ मथुरा, फरह और गोवर्धन ब्लाक का है। यह सभी स्टाफ छुट्टी पर चला गया था। अत: मिड डे मील बन नहीं सका। इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमल योगी, अक्षय पात्र

शनिवार को हुए चुनाव में जनपद के तीन ब्लाक में मथुरा ब्लाक भी शामिल था। अक्षय पात्र संस्था द्वारा यह अनुरोध किया गया था कि उनके अधिकांशत: कर्मचारी मथुरा ब्लाक के हैं। अत: उन्होंने मिड डे मील वितरण में थोड़ी समस्या बताई थी। मिड डे मील वितरित न करने के लिए उन्हें कोई अनुमति नहीं दी गई।
-एके सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed