{"_id":"6874087b74db4766940a4c92","slug":"there-will-be-no-obstruction-in-the-path-of-kanwariyas-police-has-drawn-a-security-plan-mathura-news-c-369-1-mt11002-132567-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कांवड़ियों के मार्ग में नहीं आएगी बाधा, पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कांवड़ियों के मार्ग में नहीं आएगी बाधा, पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका
विज्ञापन
मथुरा। मंदिर में व्यवस्थाएं देखते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। सावन माह में शिव मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ से निपटने को पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। आज सावन का पहला सोमवार है और शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में पुलिस ने सभी शिवालयों पर महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। इसके साथ ही प्रमुख देवालयों में बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भीड़ के दबाव के कारण कोई अव्यवस्था न फैले।
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में वृंदावन का गोपेश्वर नाथ मंदिर, शहर का भूतेश्वर, शहर कोतवाल रंगेश्वर महादेव, गल्तेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ और पिपलेश्वर प्रमुख देवालय हैं। यहां सर्वाधिक भीड़ उमड़ती है। गोपेश्वर नाथ मंदिर, रंगेश्वर और भूतेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में मंदिर प्रबंधन समिति से वार्ता हो गई है। मंदिरों को जाने वाले मार्गों में कोई अवरोध न आए, इसके लिए पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग करता रहेगा। सभी प्रमुख मंदिरों पर महिला-पुरुष पुलिसकर्मी के अलावा मंदिर के वालंटियर श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करेंगे। मंदिरों के प्रवेश और निकास मार्ग पर बैरिकेडिंग करा दी गई है, ताकि श्रद्धालु आसानी से दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर निकल सकें। विद्युत विभाग को भी मंदिर के रास्तों में आने वाले विद्युत पोल की टेपिंग करने और लटके तारों को दुरुस्त करने को पत्र भेजा गया है।
इधर, एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि वैसे तो उनके क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मंदिर हैं, लेकिन महावन स्थित चिंताहरण महादेव पर भक्तों का दबाव अधिक रहता है। अलीगढ़ से कांवड़ लेकर आने वाले भक्त यहां सर्वाधिक जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा कोसीकलां के बड़ा महादेव मंदिर, थाना छाता के चतुर्भुजी मंदिर, शेरगढ़ के भोले की बगीची, थाना बलदेव के 84 खंभा शिव मंदिर, कोठी वाला शिव मंदिर, थाना राया के शिव मंदिर, गोवर्धन के चकलेश्वर मंदिर, बरसाना के आशेश्वर शिव मंदिर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
सोरों, कछला-कासगंज तथा राजघाट और बुलंदशहर से आते हैं सर्वाधिक कांवड़िया
- अलीगढ़ के रामघाट, राजघाट, सोरों, कासगंज के कछला और बुलंदशहर से सर्वाधिक शिव भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। 20 से 25 हजार कांवड़िए चिंताहरण महादेव पर जलाभिषेक करते हैं।
पूरे माह मथुरा-वृंदावन में नहीं घुसेंगे भारी वाहन
मथुरा। कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर सावन माह के लिए डायवर्जन प्लान तैयार हो गया है। सीओ यातायात मनोज कुमार यादव ने बताया कि डायवर्जन प्लान के अनुसार अलीगढ़, हाथरस से आने-जाने वाले वाहनों को राया यमुना एक्सप्रेस वे से बरेली मार्ग होते हुए निकाला जाएगा।
वहीं आगरा से आने वाले वाहनों को बरेली मार्ग से यमुना एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेस वे होकर मथुरा में आने वाले वाहनों को राया कट से बरेली मार्ग के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19, लक्ष्मी नगर तिराहा, गोकुल बैराज मोड़, नरहोली कट, पुराना आरटीओ कट, गोवर्धन और मंडी चौराहा, मसानी चौराहा, छटीकरा से वृंदावन, वृंदावन कट, पानी गांव चौराहा से वृंदावन में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह भरतपुर से मथुरा की ओर आने वाले वाहनों को जाजमपट्टी से ओल, फरह होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19, भरतपुर से मथुरा होते हुए दिल्ली जाने वाले मार्ग को जाजमपट्टी से मगोर्रा सौंख से मंडी चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर निकाला जाएगा।