फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There were cracks in the remaining approach road

बचे हुए एप्रोच मार्ग में भी आईं दरार

Fri, 22 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 There were cracks in the remaining approach road
बचे हुए एप्रोच मार्ग में भी आईं दरार - फोटो : अमर उजाला
पांच वर्ष पूर्व आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ वृंदावन पानीगांव पुल को जोड़ने वाला एप्रोच मार्ग अब तक ठीक नहीं हुआ है। पुन: तेज बरसात के चलते यमुना में बाढ़ का खतरा वृंदावन नगर और समीपवर्ती गांवों पर मंडरा रहा है। बचे हुए एप्रोच मार्ग को बचाने के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। सिंचाई विभाग ने रेत के बोरों से पानी कटान वाले क्षेत्र में अस्थायी दीवार बनाई है।
विज्ञापन

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को डर सता रहा है कि बाढ़ का पानी क्षतिग्रस्त मार्ग से ग्राम राजपुर और शहर में न घुस जाए। यदि बाढ़ आई तो वृंदावन सहित समीपवर्ती कई गांव पानी की जद में होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में यमुना में आई बाढ़ के पानी से यमुना पुल के समीप बना वृंदावन-डांगोली मार्ग काफी हिस्सा पानी के कटान से ढह गया था। स्थानीय लोगों और संत समाज की वर्षों से मांग के बाद आजतक शासन प्रशासन क्षतिग्रस्त वृंदावन-डांगोली मार्ग का निर्माण नहीं करा पाया है। अब बचे हुए मार्ग में दरारें बढ़ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री से की मार्ग निर्माण की मांग
 वृंदावन विकास समिति के संरक्षक स्वामी महेशानंद सरस्वती ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेज पुन: वृंदावन-डांगोली मार्ग निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री त्वरित कार्य योजना के अंतर्गत शासन को भेजा था, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई। इस मार्ग का निर्माण पर्यटन और वृंदावन विकास की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed