फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was waterlogging in many places due to light rain

Mathura News: हल्की बारिश में ही जगह-जगह हो गया जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
There was waterlogging in many places due to light rain
मथुरा। शहर में बारिश के बीच निकलते स्कूटी सवार। - फोटो : mathura
मथुरा। बुधवार को दिनभर मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन शाम को अचानक बारिश होने लगी। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। हालांकि नगर निगम की टीम जलनिकासी में लगी रही। वहीं मौसम विभाग ने लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही जगह-जगह जलभराव हो गया। जबकि अभी पूरा मानसून बाकी है, जिसे काटना लोगों के लिए चुनौती बनेगा। हालांकि नगर निगम ने नए बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा, पुराने बस स्टैंड, विकास बाजार समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर ट्रैक्टर पंप सेट लगाए हैं। ताकि बारिश के पानी की निकासी हो सके। इन स्थानों पर हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए नगर निगम पहले से ही सतर्क है। जिससे राहगीरों की राह आसान हो सके और उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आगामी दिनों में लगातार बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश का यही हाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed