फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There should be a CBI inquiry into the expenses of Yamuna purification

Mathura News: यमुना शुद्धिकरण के खर्चे की हो सीबीआई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
There should be a CBI inquiry into the expenses of Yamuna purification
मथुरा। यमुना जल शुद्धिकरण संघर्ष समिति ने यमुना की वर्तमान स्थिति पर निराशा जताई है। उन्होंने यमुना शुद्धिकरण के नाम पर आने वाले बजट का बंदरबांट किए जाने की सीबीआई जांच की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें यमुना प्रदूषण के मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

यमुना जल शुद्धिकरण संघर्ष समिति पिछले कई दिनों से लगातार अविरल-निर्मल यमुना जल के लिए आंदोलन कर रही है। इसी के चलते अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह से मिला और उनको यमुना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए सभी नालों को तत्काल बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद को ज्ञापन भी सौंपा। सांसद ने लोकसभा चुनाव बाद यमुना शुद्धिकरण पर एक बैठक सभी संबंधित अधिकारियों को लेकर करने का आश्वासन दिया और कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। ब्रज प्रांत अध्यक्ष लालजी भाई शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में यमुना शुद्धिकरण के नाम पर जो भी पैसा आवंटन हो रहा है, कुछ लोग उसका बंदरबांट कर रहे हैं। जमीन पर कोई कार्य नहीं हो रहा हैं। उन्होंने इस सबकी सीबीआई की जांच की मांग की। ब्रज प्रांत कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार द्वारा इसकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएमओ को भेजे जा रहे पत्र

पं. यज्ञदत्त शास्त्री ने बताया कि समिति ने प्रधानमंत्री को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। वर्तमान में पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक सनातनी होने के बावजूद यदि यमुना जल शुद्ध नहीं हो पाया तो भविष्य में कभी नहीं हो सकता। अजय चतुर्वेदी ने कहा कि द्वितीय चरण में करीब दस हजार पत्र भेजने का है जो अगले माह में पूर्ण कर लिया जाएगा साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed