फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is no water in the reservoirs, crops are drying up

Mathura News: रजबाहों में पानी नहीं, सूख रहीं फसलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
There is no water in the reservoirs, crops are drying up
बलदेव। क्षेत्र के अधिकांश रजबाहों में पानी नहीं है। सिंचाई न हो पाने के कारण किसानों की फसलें सूख रहीं हैं। कई किसान साल में सिर्फ एक ही फसल ले रहे हैं। किसानों ने रहबाहों में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन



बलदेव ब्लॉक डार्क जोन में है। यहां के बलदेव रजबहा, आंगई माइनर, गढ़सौली माइनर में वर्तमान में पानी नहीं है। वहीं पर्याप्त बिजली न मिलने से ट्यूबवेल से भी जायद की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान कन्हैया काका, पंचम पचहरा , हरिपाल सिंह, श्याम परिहार, हरिओम परिहार, मेहताब सिंह, सोहन सिकरवार आदि ने जिलाधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन



वहीं भाकियू चढ़ूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। किसान सोनवीर सिंह, राधेश्याम ने बताया कि गर्मी में पानी के अभाव के कारण जायद की फसल बर्बाद हो गईं हैं। गढ़सौली के किसान सुखबीर उर्फ पप्पू की तरबूज खरबूजे की फसल लू से पानी के अभाव में खराब हो गई। नहर, रजबाहे सूखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सिंह सिकरवार, नरेंद्र उपाध्याय, रमेश चंद्र सिकरवार ने बताया कि रजबाहे सूखे होने से चरी, उड़द, मूंग और सब्जियों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। भूले फौजी, घनश्याम तोमर, मनोज चौधरी, राजकुमार चौधरी, श्यामवीर सिकरवार, संजय पाराशर जिलाध्यक्ष भाकियू चढूनी का कहना है अगर किसानों की परेशानी को प्राथमिकता के साथ हल नहीं किया गया तो संगठन जल्द अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed