{"_id":"657f43ef9d67fca609079a14","slug":"there-is-no-other-religion-greater-than-service-sadhvi-ritambhara-mathura-news-c-369-1-mt11004-5565-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं : साध्वी ऋतंभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं : साध्वी ऋतंभरा
विज्ञापन
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम में रविवार को श्रीब्रह्मानंद जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन साध्वी ऋतंभरा द्वारा औषधि एवं चश्मा वितरण के साथ किया गया। ऑपरेशन के लिए 300 मोतियाबिंद रोगियों को चयनित किया गया था। इनमें से 12 जनपदों से 288 रोगियों ने इसका लाभ लिया।
ऑपरेशन मुंबई के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर श्याम अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा 288 रोगियों के मोतियाबिंद को हटाकर उसमें लैंस प्रत्यारोपित किया गया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सेवा वह पुष्प है जिसकी सुगंध दूर तक जाती है। सभी को सेवा कार्य में लगाना चाहिए, क्योंकि सेवा से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं है।
मनोज मोहन शास्त्री, सीबी पाटोदिया, देवकीनंदन जिंदल, रामजी भाई पटेल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संजय भैया, जय भगवान अग्रवाल, महेश खंडेलवाल, सुनील जिंदल, प्रदीप जिंदल, राजीव गुप्ता, स्वामी सत्याशील आदि उपस्थिति रहे। संचालन उमाशंकर राही ने किया।