फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is lock hanging on Covid ward in Mathura

Covid-19: कोविड वार्ड में लटका ताला...सैंपल केंद्र में भरा कबाड़ा, ऐसे में कहां भर्ती होंगे संक्रमित मरीज

Thu, 29 May 2025 12:20 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 29 May 2025 12:20 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को विभाग के आदेश का इंतजार है। जिला अस्पताल में पूर्व में ट्राॅमा सेंटर में बने कोविड वार्ड में ताला लटका है।
 

विज्ञापन
There is lock hanging on Covid ward in Mathura
कोविड टेस्ट - फोटो : Freepik.com

विस्तार

प्रदेश के कई शहरों में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोरोना मरीजों को अलग वार्ड में शिफ्ट किया जाता है, लेकिन जिला अस्पताल में कोविड के मरीजों के लिए बने वार्ड में ताला लगा है। अगर कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव आ जाता है तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास भर्ती के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना को देखते हुए कई जिलों के अस्पताल में बचाव के लिए संसाधनों और वार्डों में सुधार कार्य चालू भी कर दिए हैं, लेकिन जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को विभाग के आदेश का इंतजार है। जिला अस्पताल में पूर्व ट्राॅमा सेंटर में बने कोविड वार्ड में ताला लटका है, वहां आईसीयू वार्ड चालू होना था लेकिन अभी तक नहीं हुआ। यहां बने कोविड सैंपल केंद्र में कबाड़ भरा है और हर जगह गंदगी फैली है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोविड का कोई नया मरीज निकलता है तो उसे कहां भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की व्यवस्था
कोरोना के मरीजों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है। दूसरी और तीसरी लहर में ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत रही थी। ऐसे में कई कोरोना मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिली थी। हालांकि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगा है। इस प्लांट से प्रति मिनट 760 लीटर ऑक्सीजन सप्लाई होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिला अस्पताल में प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन सप्लाई होती है। वहीं, महिला और जिला अस्पताल में प्रतिदिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी मरीज को मास्क लगाना अनिवार्य नहीं किया है। इससे खतरा बढ़ने की संभावना ज्यादा है।


सीएमओ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि अभी स्वास्थ्य विभाग से कोरोना के लिए कोई एडवाइजरी नहीं आई है। अगर ऐसा कोई आदेश आएगा तो व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। हालांकि अपने स्तर से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed