फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is faith in talent, if the marks are less then you can get the copies re-examined

Mathura News: प्रतिभा पर है भरोसा, अंक कम आए हैं तो करा सकते हैं कॉपियों की फिर से जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
There is faith in talent, if the marks are less then you can get the copies re-examined
मथुरा। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। इसमें कुछ परीक्षार्थियों का परिणाम मनमुताबिक नहीं आया तो उनके चेहरों पर मायूसी छा गई। ऐसे परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं को रीचेक करा सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार दोपहर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया था। जिले में काफी संख्या में परीक्षार्थी पास हुए हैं लेकिन कुछ का रिजल्ट उनके मन माफिक नहीं आया है। जबकि उन्हें लगता है कि उन्होंने अपने सभी पेपर काफी अच्छी तरह से हल किए थे। ऐसे परीक्षार्थियों को यदि अपनी प्रतिभा पर भरोसा है और उन्हें लगता है कि उनके अंक कम आए हैं तो वह उत्तरपुस्तिकाओं की फिर से जांच करा सकते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देश के अनुसार परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं को रीचेक करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रत्येक उत्तरपुस्तिका के लिए 500 रुपये का शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। शुल्क अदा करने के बाद उनकी कॉपियों की फिर से चेकिंग होगी। बोर्ड ने कॉपियों की फिर से जांच कराने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई निर्धारित की है। जो भी परीक्षार्थी अपनी कॉपियों की फिर से जांच कराना चाहे वह 19 मई तक आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के आदेश जारी किए हैं। परीक्षार्थी चाहें तो अपनी कॉपियों को रीचेक करा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई है। प्रति कॉपी के हिसाब से 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed