{"_id":"641a019f918d042f7e0d2a94","slug":"theft-in-nine-shops-of-mandi-mathura-news-c-29-1-agr1017-44013-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मंडी की नौ दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मंडी की नौ दुकानों में चोरी
विज्ञापन
गोवर्धन(मथुरा)। कस्बे के डीग रोड स्थित अनाज मंडी की नौ दुकानों में सोमवार रात चोरी हो गई। इसकी गार्ड सहित किसी को भनक भी नहीं लगी। मंगलवार सुबह अनाज मंडी में ओमप्रकाश एंड संस के मालिक गिरधारी लाल आढ़त खोलने गए तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर व्यापारी जुटे। खचेर माल एंड संस की दुकान में तो चोरों ने पिछली दीवार में सेंधमारी कर प्रवेश किया। सूचना पर सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा और प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। अशोक अग्रवाल ने बताया कि सिर्फ उसकी दुकान से करीब छह लाख पचास हजार, राधेश्याम के अनुसार तीन लाख चालीस हजार की नगदी उनकी दुकान से चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार, चोर हरगोविंद, गिरधारी, महेंद्र जैन, जमुना प्रसाद, हरिश्चंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राधेश्याम, ओमप्रकाश की दुकानों में चोरी हुई। गोवर्धन अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह व मंत्री महेश चंद ने सभी पीड़ित व्यापारियों की ओर से तहरीर दी है।
रात में मंडी में गार्ड भी तैनात मगर नही लगी भनक
अनाज मंडी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे में क्रमानुसार तीन सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। बीती रात गार्ड धर्मवीर की ड्यूटी थी। साथ में मंडी के धर्मकांटे पर तैनात जगदीश भी वही रहता है। फिर भी इतनी बड़ी घटना की भनक तक उनको नही लग सकी। पुलिस गार्ड धर्मवीर से भी पूछताछ कर रही है।