फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man and the teenager reached the police station and said- we will stay together, get us married

Mathura: नाबालिग से शादी की जिद...किशोरी संग थाने पहुंचा युवक, पुलिस ने इसलिए कर लिया गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 10:11 AM IST
सार

मथुरा के नौहझील थाना में युवक एक किशोरी को लेकर पहुंचा। पुलिस को बताया कि शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस किशोरी को वो साथ लेकर आया है, उसके भाई ने अपहरण का केस दर्ज  कराया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
The young man and the teenager reached the police station and said- we will stay together, get us married
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक मांट थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ थाने पहुंचा। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की बात कही। नौहझील पुलिस ने दोनों को मांट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर नौहझील थाना पहुंचे युवक और किशोरी साथ रहने की जिद पर अड़े थे। वहीं किशोरी का कहना था कि उसे युवक के साथ ही शादी करनी है। पुलिस द्वारा समझाने पर भी दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी की 8-10 महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके बच्चे भी हैं। 5-6 महीने पहले हसनपुर क्षेत्र के एक ईंट भट्टा पर काम करने के दौरान दोनों में प्यार हो गया। 
विज्ञापन


रविवार को किशोरी ने फोन कर युवक को मांट बुलाया और दोनों भागकर नौहझील थाना आ गए। यहां पुलिस से एक-दूसरे के साथ रहने व शादी करने की जिद करने लगे। पुलिस ने किशोरी को दोनों को मांट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर मांट थाने में किशोरी के भाई ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed