{"_id":"68cdaa7df28c59d8b300276a","slug":"the-wait-remained-a-memory-mathura-news-c-412-1-mt21008-943-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यादें बनकर रह गया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यादें बनकर रह गया इंतजार
विज्ञापन
सिपाही जितेंद्र का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। परिजन इंतजार में थे कि पांच दिन की छुट्टी मिलने पर जितेंद्र घर आएंगे तो परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंगे। पत्नी पति के, बच्चे पिता तो मां बेटे के आने की खुशी में दरवाजे पर टकटकी लगाए थे। परिवार वालों का यह इंतजार अब सिर्फ यादें बनकर रह गया है।
थाना नौहझील क्षेत्र के गांव अनर्दागढ़ी निवासी फोरन सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह (30) पुलिस में 2017 बैच के आरक्षी थे। वर्तमान में औरैया में एएसपी के हमराह के तौर पर तैनात थे। शुक्रवार तड़के 4 बजे औरैया में हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण औरैया रवाना हो गए। मृतक की पत्नी ज्योति और मां चंद्रवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार बेहोश हो रही हैं।
जितेंद्र अपने पीछे 5 साल के बेटे आर्यन और 3 साल की बेटी आरवी को छोड़ गए हैं। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उन्होंने फोन पर अपनी पत्नी और बच्चों से बात की थी। बताया था कि उन्हें पांच दिन की छुट्टी मिल गई है। इस दौरान वह परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजन गहरे सदमे में हैं कि जिस बेटे का वे इंतजार कर रहे थे, अब उसकी सिर्फ यादें ही बाकी रह गई हैं। देर शाम शव के गांव पहुंचने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विधायक राजेश चौधरी ने सिपाही की अर्थी को कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजन को ढांढस बंधाया।