फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The wait for tap water is getting longer in villages

Mathura News: नल से जल के लिए गांवों में लंबा होता जा रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The wait for tap water is getting longer in villages
मथुरा। नंदगांव ब्लॉक के ऊंचागांव में जल जीवन मिशन से बन रही पानी की टंकी। - फोटो : mathura
मथुरा। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले की 504 ग्राम पंचायतों में 214 पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। जनवरी 2023 में शुरू हुआ कार्य इस जनवरी तक पूरा करना था लेकिन जमीनी हकीकत यह कि अभी तक 65 प्रतिशत भी सही तरीके से कार्य पूरा नहीं हुआ। ऐसे में गांव के लोगों को उनके घर तक पानी आने का इंतजार है।
विज्ञापन



विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के सर्वे में चयनित किए गए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से इस कार्य के लिए 2500 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस कार्य का जिम्मा लखनऊ की एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कार्य धीमी गति से करने के कारण 12 से अधिक बार नोटिस जारी कर दिया है। अब कार्य को इसी साल दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



अगर विभागीय आंकड़ों की बात करें तो जिले की 504 ग्राम पंचायतों के 680 गांवों में कार्य किया जा रहा है। इसमें 90 गांवों में पाइपलाइन बिछा दी गई है लेकिन अभी इसमें पानी पहुंचना शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा 583 गांवों में कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद 2.94 लाख घरों में नल से जल पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में पानी के लिए परेशान रहेंगे ग्रामीण

नौहझील के ग्रामीण चंद्रपाल पाठक, मांगे शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रमोद पाठक, संतोष शर्मा ने बताया कि पानी की टंकियां ग्राम पंचायतों में बन रही हैं, लेकिन ग्रामीणों को पानी मिलता नहीं दिख रहा है। गर्मी में पानी के लिए ग्रामीण परेशान होंगे, सरकार को ध्यान देना चाहिए।


टोक
गांव में टंकी का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है लेकिन अभी तक घरों में पानी नहीं पहुंच सका।
- भूदेव प्रसाद, फिरोजपुर

गर्मी में पानी की समस्या बढ़ेगी। विभाग के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
- लाखन निषाद, फिरोजपुर

वर्जन
जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में पानी की टंकियों के निर्माण का ठेका जुलाई 2023 में एक निजी कंपनी को दिया गया था, लेकिन कार्य मार्च 2024 में शुरू हुआ। कार्य में तेजी लाकर दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- दिनेश कुमार, एक्सईएन जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed