फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The trolley trampled the car, the death of the young man

ट्रॉला ने कार को रौंदा, युवक-युवती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The trolley trampled the car, the death of the young man
भरतपुर। आगरा-बीकानेर नेशनल हाईवे स्थित अमोली टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रॉला ने कार को रौंद दिया। हादसे में कार सवार वेडिंग प्लानर युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों की आगरा (उप्र) के निवासी थे।
विज्ञापन

हादसा रणथम्भौर (राजस्थान) से आगरा लौटते समय हुआ। सूचना पर हलैना थाना प्रभारी विजय सिंह छोंकर मौके पर पहुंचे और कार से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत युवक की शिनाख्त शांतनु चतुर्वेदी (32) पुत्र सुरजीत चतुर्वेदी निवासी बलकेश्वर, थाना-कमलानगर, आगरा के रूप में हुई।
विज्ञापन

वहीं युवती की पहचान प्रियंका गुप्ता (24) पुत्री कुलभूषण गुप्ता निवासी नाई की मंडी, बेलनगंज, आगरा के रूप में हुई। दोनों ने तीन नवंबर को रणथम्भौर में विवाह समारोह संपन्न कराया और चार को आगरा लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों को पांच नवंबर को आगरा में विवाह समारोह संपन्न कराना था। शांतनु का विवाह एक साल पूर्व ही हुआ था। उसकी पत्नी गर्भवती है। तीन नवंबर को शांतनु का जन्मदिन भी था। शांतनु के पिता सुरजीत ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed