फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The theft incident has not been revealed even after two months

Mathura News: चोरी की वारदात का दो माह भी नहीं हुआ खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The theft incident has not been revealed even after two months
मथुरा। छोटी-मोटी घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस खुद अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन टीचर्स कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का दो माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। बदमाश सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ले गए थे। पीड़ित की शिकायत के बावजूद पुलिस का रवैया सुस्त है।
विज्ञापन

महोली रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चंद्र अग्रवाल चार से पांच फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। इसी दौरान नकाब बदमाशों ने चहारदीवारी फांदकर उनके घर से 10 किलो चांदी की ईंट, दो किलो चांदी के आभूषण, 232 ग्राम के दो सोने के बिस्किट, 100 ग्राम सोने का हार, सात अंगूठी, एलईडी, चार लाख रुपये नकद के साथ अन्य सामान चुरा ले गए थे। घटना के दो माह बाद भी पुलिस आरोपियों की तलाश नहीं कर सकी है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं। नकाब के कारण चोरों का चेहरा साफ नहीं हो सका है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed