फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The teenager left home in anger.

Mathura News: घर से नाराज होकर निकल गई किशाेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The teenager left home in anger.
मथुरा। मोबाइल चलाने को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज एक किशोरी घर छोड़कर मथुरा आ गई। बुधवार देर रात जीआरपी की विशेष चेकिंग टीम ने उसे रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए पाया। पूछताछ के बाद किशोरी ने अपनी व्यथा सुनाई तो जीआरपी ने परिवार से मिलवा दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महिला उपनिरीक्षक रेनू यादव और महिला आरक्षी नीलम को एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। जब उससे पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र की रहने वाली है। किशोरी ने बताया कि वह पढ़ाई छोड़कर मोबाइल फोन चलाने में अधिक समय बिताने लगी थी। इस पर माता-पिता ने उसे डांट दिया। इस वजह से वह नाराज होकर घर छोड़कर मथुरा आ गई। जीआरपी टीम ने उसके परिजन से संपर्क किया। अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी की मां और मौसेरा भाई मथुरा पहुंचे और किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed