फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sword of arrest hangs on Anirudhacharya

अनिरुद्घाचार्य पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
The sword of arrest hangs on Anirudhacharya
वृंदावन। माता सीता और द्रौपदी सहित महिलाओं की अत्यधिक सुंदरता पर दिए गए विवादित वक्तव्य के बाद कथा प्रवक्ता अनिरुद्घाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार की रात अखिल भारत हिंदू महासभा के पवन शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। अनिरुद्धाचार्य के वक्तव्यों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बीते एक वर्ष के अंतराल में कथा प्रवक्ता अनिरुद्घाचार्य ने कई विवादित टिप्पणी और वक्तव्य दिए। पिछले दिनों उन्होंने महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद वृंदावन में एक समारोह के मंच से श्रीमद्भागवत में राधा नाम है अथवा नहीं इसे लेकर उपजा विवाद थमा भी नहीं कि अब कथा प्रवक्ता के माता सीता और द्रौपदी पर दिए गए वक्तव्य को लेकर वह चारों ओर से घिर गए हैं।
विज्ञापन

पवन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की रात धर्म का अपमान करने के साथ स्त्री की लज्जा का अनादर करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि माता सीता और द्रौपदी की सुंदरता पर दिए गए वक्तव्य के बाद उनका माफी मांगने का तरीका भी गलत रहा। बीते दिनों पत्रकारों को दिए बयान में वह अपनी बात पर कायम रहे और विरोध करने वालों को निठल्ला, बेरोजगार तक कह दिया। नारायणी सेना, नारी शक्ति की राष्ट्रीय प्रमुख शीतल आचार्य ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में उनके प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर अनिरुद्घाचार्य को गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर, एसपी सिटी एमपी सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही है कथा, नहीं पहुंची पुुलिस
वृंदावन। हर दिन की तरह बुधवार को तय समय पर भागवत प्रवक्ता अनिरुद्घाचार्य ने संत कॉलोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम परिसर में भक्तों से मुलाकात की और भागवत कथा का प्रवचन किया। चेहरे की शिकन उनकी परेशानी को बयां कर रही थी। अनिरुद्घाचार्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद गौरी गोपाल आश्रम में भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दी। जो भक्त आए भी वह मुकदमे के बारे में बात करते दिखे। दोपहर में गौरी गोपाल आश्रम में आए भक्तों से अनिरुद्घाचार्य ने मुलाकात की। ढाई बजे आश्रम परिसर में व्यास पीठ से भागवत कथा का प्रवचन किया। संवाद
वर्जन
- विधिक राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच रमणरेती चौकी प्रभारी अवनेद्र यादव कर रहे हैं।
सूरज प्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी वृंदावन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed