फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Swadeshi Mela will promote Vocal for Local.

Mathura News: स्वदेशी मेले से वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Swadeshi Mela will promote Vocal for Local.
महिला उद्यमी को चेक देते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।
मथुरा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सेठ बीएन पोद्दार कॉलेज में हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावट और दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं का स्वदेशी मेला लगाया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना, उद्योगों को बढ़ावा और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मेले का शुभारंभ किया। यह मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वोकल फॉर लोकल का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को आत्मनिर्भर बनाना है। स्वदेशी मेला भारतीय परंपरा, संस्कृति को न केवल मंच प्रदान करेगा, बल्कि छोटे कारीगर, उद्यमियों और युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, अपने आस-पास के निर्माताओं का समर्थन करें, यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि इससे मथुरा के स्थानीय उत्पाद देशभर में अपनी पहचान बनाएंगे, यही इस मेले की सफलता होगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचा रहा है। महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने कहा कि देश तभी सशक्त बनेगा, जब गांव-गांव का उद्योग सशक्त होगा और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि स्वदेशी से आर्थिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रशासनिक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन देते हुए मेले की सराहना की। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री ने कई करोबारियों को उद्योग स्थापित करने के लिए चैक आवंटित किए। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, निरंजन सिंह धनगर, पन्नालाल गौतम, चेतन स्वरूप पाराशर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-मेले में स्वदेशी वस्तुओं की दिखी चमक

इस मेले में स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, गृह उद्योग, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद तथा स्थानीय नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, रेशम, ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएम युवा, ओडीओपी, हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं उद्यमियों द्वारा रोजगार परक योजनाओं एवं उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed