फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sun was hidden in the fog...the cold intensified

Mathura News: कोहरे में छुपा सूरज...बढ़ गया सर्दी का सितम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The sun was hidden in the fog...the cold intensified
मथुरा। घने कोहरे की चादर के बीच रविवार की सुबह हुई। पूरे दिन कोहरे में सूरज छुपा रहा। सर्द हवाओं ने गलन भरी ठंड बढ़ा दी। दिन के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही घने कोहरे की चादर छाई रही। इससे हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 11 बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे गलन भरी ठंड बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के कारण अधिकतम तापमान जोकि 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा था, वह गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह 7.6 डिग्री पर पहुंच गया। सर्दी के कारण लोग घरों के आसपास अलाव तापते नजर आए। छुट्टी होने के कारण स्कूली बच्चों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन घना कोहरा छाएगा। रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

भीषण सर्दी व घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दृश्यता शून्य

बलदेव। रविवार को बलदेव क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही छाया घना कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठिठुरन भरी सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। भीषण ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों पर देखा गया। अलावों के सहारे लोग सर्दी से बचाव करते दिखे। उत्तर भारत में सक्रिय शीतलहर के कारण आने वाले दिनों में ठंड व कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed