फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The streets of the city echoed with the enthusiasm of the Congressmen

Mathura News: कांग्रेसियों के जोश से गूंजी शहर की सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The streets of the city echoed with the enthusiasm of the Congressmen
मथुरा। जनसभा के साथ अप्सरा पार्किंग से शुरू हुई कांग्रेस की पदयात्रा का जोश खरोश के साथ समापन हुआ। जगह-जगह फूल बरसाए गए। माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। होलीगेट से बैंड बाजे के साथ भारत जोड़ो यात्रा कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट, चौक बाजार, विश्राम घाट, द्वारिकाधीश मंदिर, छत्ता बाजार, होलीगेट होती हुई करीब डेढ़ घंटे का सफर कर विकास मार्केट गांधी प्रतिमा पर पहुंची। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कांग्रेसियों में जोश भरा। रास्ते में नेताओं ने भरतपुर गेट पर महर्षि वाल्मीकि, डीग गेट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गुरुद्वारे पर मत्था भी टेका।
विज्ञापन

-
गुुटों ने किया शक्ति प्रदर्शन
पार्टी में जिन नेताओं द्वारा महापौर की टिकट मांगी जा रही है, उनके द्वारा पदयात्रा में शक्ति का प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग गुटों ने समर्थकों के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष शक्ति का अहसास कराया।
विज्ञापन

सभा में चले लात घूंसे, लहराई पिस्टल
रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। यह कहावत कांग्रेसियों पर सटीक बैठती नजर आयी। अनुशासनहीनता का प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष के सामने १२ घंटे में दूसरी बार हुआ। अप्सरा पार्किंग मेें हुई जनसभा की शुरूआत में एनएसयूआई अध्यक्ष हरीश पचौरी से युवक कांग्रेस नेता राहुल चतुर्वेदी, यतेंद्र मुकद्दम की कहासुनी हुई और पलक झपकते ही लात-घूंसे चलने लगे। हंगामा होते देख बड़े नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बताते हैं हरीश जैसे ही स्वागत के लिए आगे बढ़े तो राहुल आदि ने उन्हें रोका। पदयात्रा आगे बढ़ी तो कोतवाली से ठीक पहले एक पक्ष ने पिस्टल लहरा दी। इसके बाद दोनों पक्ष पदयात्रा में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं रहीं नदारद
महापौर की टिकट महिला पिछड़ी जाति के लिए तय मानी जा रही है। कांग्रेस में चार-पांच नेता अपनी-अपनी पत्नी या परिजन के लिए टिकट मांग रहे हैं परंतु पदयात्रा के दौरान मुश्किल से दर्जनभर नहीं दिखीं।
कांग्रेस का लक्ष्य बस दो कदम दूर: ब्रजलाल खाबरी
मथुरा। कांग्रेस के उत्साह से विपक्षियों को पसीना आ रहा है । वह तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस अपने लक्ष्य से बस दो कदम दूर है।
यह वक्तव्य उत्साह से भरे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने बुधवार को दिया। राहुल गांधी की पदयात्रा पर विपक्षियों के कटाक्ष का प्रत्युत्तर देते हुए कहा कि जब कांग्रेस देश को आजाद कराने मेें जुटी थी तब भी आरएसएस यही कर रही थी और आज हम नफरत खत्म करने की बात कर रहे हैं तो भाजपा यह नहीं कहेगी तो क्या कहेगी। राहुल गांधी पदयात्रा में प्रेम से देश जोड़ रहे हैं। प्रदेश मेें छह पदयात्रा निकली हैं कि ७६ जिलों से होकर गुजरी हैं। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश से हिस्सा लिया है। यह जोश अब बरकरार रहेगा और आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। संवाद

यह रहे मौजूद
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, वरिष्ठ नेता महेश पाठक, प्रदेश महामंत्री प्रकाश प्रधान, श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, प्रदेश सचिव योगेश तालान, सचिव मुकेश धनगर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, कुंवर सिंह निषाद, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, विनोद शर्मा, रमेश पंडित, आबिद हुसैन, राजकुमार उपाध्याय, अब्दुल जब्बार, बिहारी कांत तिवारी, उमेश भारद्वाज, अशोक सिंह चकलेश्वर, अब्दुल जब्बार, विक्रम वाल्मीकि, मलिक अरोड़ा, भोला यादव, पार्षद उमेश भारद्वाज, नीलेश जादौन, तिलकवीर चौधरी, लता सिंह, नीलम कुलश्रेष्ठ, शिखा चौधरी, कामिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed