फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Sri Krishna Janmabhoomi liberation movement will also be launched in Belgium and Austria

Mathura News: बेल्जियम और ऑस्ट्रिया में भी खड़ा होगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Sri Krishna Janmabhoomi liberation movement will also be launched in Belgium and Austria
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने कहा कि वर्तमान में एक दर्जन से अधिक देशों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए आंदोलन चल रहा है। अब बेल्जियम तथा ऑस्ट्रिया के संतों के जुड़ने से संघर्ष को नई शक्ति मिलेगी।
यह बात उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधाकृष्ण कृपा धाम में शुक्रवार को आयोजित सभा में कही। यहां बंगाल से चलकर आई हिंदू चेतना यात्रा का संतों ने स्वागत किया। इस बीच संत स्वामी उमेश योगी एवं बेल्जियम के संत अनूप महाराज ने आंदोलन को बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की अगुवाई कर रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बेल्जियम और ऑस्ट्रिया से आए संतों एवं हिंदूवादियों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए आंदोलन करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बंगाल से वृंदावन पहुंची हिंदू गर्जना यात्रा के पदाधिकारियों ने बंगाल में हिंदुओं को जागरूक और एकजुट करने का प्रण लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बंगाल में बढ़ती घुसपैठ और उसकी कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए वहां के हिंदुओं को संगठित कर सनातन को सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईदगाह मस्जिद हटेगी और भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य स्थल, मूल गर्भगृह पर भव्य मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। स्पेन के संत स्वामी उमेश योगी एवं बेल्जियम के संत अनूप महाराज ने कहा कि वह जन्मभूमि आंदोलन को समर्थन देने के लिए भारत आए हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराकर रहेंगे। ऑस्ट्रिया के संत भुवन नेआश्वस्त किया कि ऑस्ट्रिया भी संघर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। इस दौरान बांग्लादेश हिंसा में मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई। मोहित कौशिक ने सनातनियों को एकजुट होने की अपील की। कथावाचक श्यामसुंदर बृजवासी ने तीर्थयात्रियों को हिंदू एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत आदित्यानंद, श्यामानंद, जयदेव दास, राजेश शर्मा, विश्वजीत राम, पूर्णा मिस्त्री, वरुण गैरंभी, ऊषा रानीवाला, विनायक, प्रशांतो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed