फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The SP leader's exploits reached the high command.

Mathura News: आलाकमान तक पहुंचा सपा नेता का कारनामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The SP leader's exploits reached the high command.
मथुरा। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश पदाधिकारी के कारनामे ने लखनऊ तक सियासी माहाैल गर्म कर दिया है। भाजपा नेताओं ने जहां सपा को घेरते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है तो वहीं सपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष से पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की है। सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने पूरा प्रकरण रखने की तैयारी है।
विज्ञापन

सपा अल्पसंख्यक सभा से जुड़े प्रदेश पदाधिकारी ने एक महिला बैंककर्मी को झांसे में लेने की कोशिश की। महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर फोन काॅल और व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू कर दी। आरोपी ने तारीफ का बहाना बनाते हुए कुछ ऐसी बात कह दी, जिसका महिला ने विरोध कर दिया। महिला के नाराज होने पर आरोपी ने दोबारा से चैट कर माफी मांगी। इसके बाद तारीफ करते हुए अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश की। कहा कि, इस बार सपा की सरकार बनने वाली है।
विज्ञापन

सरकार बनते ही मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन पर आईएएस बनवा देंगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। महिला के पति भी सरकारी कर्मचारी हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीओ सिटी आशना चाैधरी से कर दी। उधर, सपा के प्रदेश पदाधिकारी से जुड़ा होने पर इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया। स्थानीय सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सपा सरकार में दिखाते राैब
सपा सरकार में प्रदेश पदाधिकारी स्थानीय अधिकारियों पर राैब गालिब भी करते थे। अधिकारियों को यह कहकर प्रभाव में लेते थे कि वह मुख्यमंत्री के बहुत करीब हैं। इस बात को सही साबित करने के लिए वह मोबाइल फोन की स्क्रीन पर मुख्यमंत्री से हुई बात का साक्ष्य भी दिखाते थे।
-----------------------
पार्टी हाईकमान को दी जानकारी
इस मामले की जानकारी लखनऊ से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मांगी थी। पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। अब इस प्रकरण को पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने रखा जाएगा। - वीरेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष

------------------
डीएम-एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
किसी भी राजनीतिक दल या प्रभावशाली व्यक्ति को महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। डीएम-एसएसपी से सपा अल्पसंख्यक सभा से जुड़े नेता पर लगे आरोपों की जांच करने की मांग की गई है। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
- इंजी. कल्पना गर्ग, महानगर मंत्री, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed