Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sound of the hooter echoed throughout the day in Nauhwari

Mathura News: हूटर की आवाज से दिनभर गूंजती रही नौहवारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The sound of the hooter echoed throughout the day in Nauhwari
नौहझील। विधायक राजेश चौधरी की माताजी के निधन पर हुए ब्रह्मभोज में लाखों की भीड़ श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत दर्जनों मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और भाजपा संगठन के बड़े पदाधिकारियों के साथ जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

विधायक राजेश चौधरी ने अपनी माताजी के निधन पर सोमवार को पैतृक गांव सद्दीकपुर स्थित महाराजा सूरजमल फार्म हाउस पर श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज का आयोजन रखा। कार्यक्रम में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस के अतिरिक्त राजस्थान के भरतपुर और डीग जिले को भी आमंत्रित किया गया था। व्यापक स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस तैनात की गई। सुबह 10 बजे से ही हूटर की आवाज के साथ वीआईपी मूवमेंट शुरू हो गया। भंडारा सुबह 10 बजे शुरू होकर देर रात तक चला। अनुमान है कि ब्रह्मभोज में करीब 2 लाख लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य मार्गों के अलावा कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों और खेतों की पगडंडियों से होकर लोगों के जत्थे जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, दोपहर 3 तक ब्रह्मभोज लक्खी मेले में तब्दील हो गया। देर रात साढ़े 11 बजे तक यहां वीआईपी मूवमेंट चलता रहा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विधायक की माताजी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि मां की ममता का कोई मोल नहीं होता है। दुनिया में कोई भी व्यक्ति मां-बाप के ऋण से उऋण नहीं हो सकता। माताजी की पुण्य आत्मा आज जहां से भी इस भव्य कार्यक्रम को देख रही होगी, निश्चित रूप से अपने पुत्रों पर गौरव महसूस कर रही होगी। इनके अलावा दिल्ली सरकार के गृहमंत्री आशीष सूद, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, विधायक मेघ श्याम सिंह और पूरन प्रकाश समेत कई राज्यों की राजनीतिक हस्तियां दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सीडीओ मनीष मीणा सहित जिले का पूरा प्रशासनिक अमला भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचा। देर शाम आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी पहुंचे। देर रात साढ़े 11 बजे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी कई विधायकों के साथ पहुंचे। सिकंदरा विधायक लक्ष्मीराज सिंह और उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता चंद्रमोहन सिंह सहित कई वीआईपी भीड़ होने के कारण अपना काफिला छोड़कर पैदल चलते नजर आए। कार्यक्रम के अंत में विधायक राजेश चौधरी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। विशाल भंडारे में जी-जान से मेहनत कर रहे क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed