फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The son of a jaggery trader who was returning with borrowed money was kidnapped

गुड़ व्यापारी के बेटा का अपहरण: अपहरणकर्ताओं ने मांगी 15 लाख रुपये की फिरौती, तलाश में जुटी पांच पुलिस टीम

Mon, 21 Apr 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 12:25 AM IST
सार

अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के रहने वाले गुड़ व्यापारी के बेटे का अपहरण कर लिया गया। बेटे के मोबाइल से मैसेज आने के बाद परिजनों को जानकारी हो सकी। उससे मुक्त करने के लिए 15 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है। 
 

विज्ञापन
The son of a jaggery trader who was returning with borrowed money was kidnapped
अपह्रत हुए गुड़ व्यापारी का पुत्र सोनू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में गुड़ व्यापारी के पुत्र का बदमाशों ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया। सूचना पुलिस को लगी तो अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की खोज शुरू कर दी है। एसएसपी ने युवक की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस कर ली है।
विज्ञापन

 

उधारी के पैसे लेने गया था गुड़ व्यापारी का बेटा
अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव पिथेर (भगत) निवासी नवाब सिंह ने बताया कि वह गुड़ के थोक व्यापारी हैं। 18 अप्रैल को उनका पुत्र सोनू बाइक से गुड़ की उधारी के पैसे लेने के लिए मथुरा के कलक्टरगंज गया। उसने यहां से तीन लाख रुपये उधारी के लिए और बैग में रखकर वापस घर के लिए चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह भी बंद मिला। उन्हें चिंता हुई तो खोजबीन में जुट गए। बेटे की बाइक लक्ष्मी नगर के धोबी घाट में पड़ी मिली।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला ऑटो चालक से दरिंदगी...होटल में ले गए, एक ने खुद को बताया फौजी; फिर बारी-बारी लूटी आबरू


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज आने के बाद छूटे परिवार के पसीने
शनिवार को उनके बेटे के मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें बदमाशों ने उनके बेटे का अपहरण करने की बात कही और बेटे को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने घटना की जानकारी जमुनापार पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी श्लोक सिंह ने युवक की बरामदगी के लिए एसओजी प्रभारी राकेश यादव, स्वाट प्रभारी सोनू कुमार, जमुनापार, वृंदावन और जैंत पुलिस समेत पांच टीमों का गठन किया।

ये भी पढ़ें -   Up Weather Forecast: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड...आगरा में 40 डिग्री पहुंचा पार; जानें कब मिलेगी राहत


 
विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस 
एसएसपी श्लोक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवक का सुराग लग गया है। पुलिस की टीमें अपहृत युवक की बरामदगी में जुटी हैं। जल्द ही बरामद कर मामले का राजफाश किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed