फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The solution to all problems lies in the solidarity of traders

व्यापारियों की एकजुटता में निहत है सभी समस्याओं का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
The solution to all problems lies in the solidarity of traders
मथुरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ी होली दरवाजा व्यवसायी समिति का 39 वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। मसानी स्थित चित्रकूट में आयोजित उत्सव में व्यापारियों ने यातायात पुलिस, श्रम विभाग, व्यापार कर, बांट माप, खाद्य और औषधि, नगर निगम से संबंधित समस्याओं पर मंथन किया गया। एकजुटता का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम आयोजित वार्षिक उत्सव में व्यापारी नेताओं ने व्यापार से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यापारी एकता ही सभी समस्याओं का समाधान है। जब तक व्यापारी संगठित नहीं होगा तब तक सरकारी विभागों के स्तर से व्यापारी का उत्पीड़न होता रहेगा। व्यापारियों को उत्पीड़न से बचना है तो संगठन में शक्ति के सिद्धांत का पालन करते हुए एकजुट होना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री विजय बंटा सराफ ने किया। वार्षिक रिपोर्ट समिति के महामंत्री राजेंद्र राजा ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, व्यापारी नेता अजय चतुर्वेदी, प्रणय पाराशर, महेश, समसुद्दीन, विपिन अग्रवाल, लखन गुप्ता, आकाश अग्रवाल, अश्विन अग्रवाल, अशोक वार्ष्णेय, श्याम गुप्ता, मुकेश कुमार, नरेंद्र जैन, राजकुमार वर्मा आदि मंचासीन पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed