Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The soldier's body arrived in Surir

Mathura News: सुरीर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर, गांव में उमड़ा जनसैलाब; बेटे ने दी मुखाग्नि

Wed, 15 Apr 2026 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 09:00 AM IST
सार

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान इंदल सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां बेटे ने मुखाग्नि दी और लोगों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
The soldier's body arrived in Surir
जवान को नम आंखों से विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्रिपुरा राज्य रायफल्स के जवान का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व मांट विधायक राजेश चौधरी समेत अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किए। अंत्येष्टि स्थल पर जवानों ने सलानी दी। बड़े बेटे सत्यवीर ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान गांव में मातम छा गया। सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

सुरीर कलां निवासी इंदल सिंह 2 अक्टूबर 1992 में त्रिपुरा राज्य रायफल्स में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह अगरतला में तैनात थे। बताया गया है कि रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को ही इंदल के परिजन को घटना की सूचना दी गई। सोमवार देर रात उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। मंगलवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदल सिंह के परिवार में मां कस्तूरी देवी के अलावा पत्नी कमलेश व दो बेटे सत्यवीर, रूप सिंह और बेटी नीलम है। सभी की शादी हो चुकी है। इस दौरान मांट विधायक राजेश चौधरी, जिला मंत्री ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य प्रवीन पाल सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री श्याम सुंदर शर्मा, तहसीलदार मांट ब्रजेश कुमार, मुकेश धनगर, यशपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर गिरिराज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर शेरा सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरीर। त्रिपुरा राज्य रायफल्स के जवान का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व मांट विधायक राजेश चौधरी समेत अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किए। अंत्येष्टि स्थल पर जवानों ने सलानी दी। बड़े बेटे सत्यवीर ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान गांव में मातम छा गया। सभी की आंखें नम हो गईं।

सुरीर कलां निवासी इंदल सिंह 2 अक्टूबर 1992 में त्रिपुरा राज्य रायफल्स में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह अगरतला में तैनात थे। बताया गया है कि रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को ही इंदल के परिजन को घटना की सूचना दी गई। सोमवार देर रात उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। मंगलवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
 

इंदल सिंह के परिवार में मां कस्तूरी देवी के अलावा पत्नी कमलेश व दो बेटे सत्यवीर, रूप सिंह और बेटी नीलम है। सभी की शादी हो चुकी है। इस दौरान मांट विधायक राजेश चौधरी, जिला मंत्री ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य प्रवीन पाल सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री श्याम सुंदर शर्मा, तहसीलदार मांट ब्रजेश कुमार, मुकेश धनगर, यशपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर गिरिराज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर शेरा सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed