फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sky will remain clear, the heat of the sun will increase

Mathura News: आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगा सूरज का ताप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The sky will remain clear, the heat of the sun will increase
मथुरा। मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन सूरज का ताप बढ़ने से गर्मी आपको बेहाल कर सकती है। रविवार को मौसम साफ रहा तो किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को आंधी के साथ हुई बारिश और कुछ क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। दरअसल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल के लिए आफत बन रही थी। वहीं शनिवार शाम को भी बूंदाबांदी के चलते किसान परेशान थे। रविवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन पूरे दिन मौसम साफ रहा तो किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों ने शाम से गेहूं की कटाई और थ्रेशिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान भी किसानों के लिए राहत भरा है। दरअसल आगामी पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान तापमान लगातार बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक तापमान फिर से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। ऐसे में गर्मी लोगों को बेहाल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed