फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The security guard had to pay a heavy price for stopping the young men who were taking the girl with them.

Mathura: सुरक्षा गार्ड पर हमला, ईंट मारकर किया लहूलुहान...पुलिस ने दो युवकों को दबोचा; जानें पूरा मामला

Fri, 21 Nov 2025 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 10:16 AM IST
सार

युवती को साथ ले जा रहे दो युवकों को सुरक्षा गार्ड ने टोक दिया। इसी बात से आक्रोशित आऱोपियों ने गार्ड पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
The security guard had to pay a heavy price for stopping the young men who were taking the girl with them.
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के सामने से एक युवती को अपने साथ ले जा रहे दो युवकों को टोकना सुरक्षा गार्ड को महंगा पड़ गया। युवकों ने सुरक्षा गार्ड पर ईंट फेंक कर लहूलुहान कर लिया। आश्रम के कर्मचारी की सूचना पर आई पुलिस ने हमलावर दोनों युवकों को पकड़ लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बलदेव थाना क्षेत्र के मेंदुआ गांव निवासी रोहतास गौरी गोपाल वृद्धाश्रम में सुरक्षा गार्ड के रूप तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक आश्रम के सामने से एक युवती को ले जाते हुए दिखे। जब उन्हें शक हुआ तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। तभी युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी और ईंट से हमला कर दिया। जिससे सुरक्षा गार्ड के सिर फट गया। उससे खून बहना लगा। इस बीच युवती वहां से भाग गई।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड के घायल होने पर आश्रम के संदीप, राय, नरेंद्र एवं सुरजीत भी घटना स्थल की ओर दौड़े और सुरक्षा गार्ड को बचाया। आश्रम कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर जांच की जा रही है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed