फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The search for life continued in the rubble

Mathura News: मलबे में होती रही जिंदगी की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The search for life continued in the rubble
मथुरा। मकान ढहने के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : mathura
मथुरा। मलबे में होती रही जिंदगी की तलाश। मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन 5 घंटे तक कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है। मिट्टी को हटाने के लिए पहले तीन और बाद में दो जेसीबी को मंगाया गया। 5 घंटे मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों से हटाने की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

शहर के गोविंदनगर के पास कच्ची सड़क के पास माया टीले पर बने छह मकान ढह गए। टीले की मिट्टी में दबे लोगों को पता लगाने के लिए प्रशासन ने शुरुआत में ही कड़ी मशक्कत की। मिट्टी में दबी जिंदगी की तलाश करने के लिए लगातार अधिकारियों की ओर से प्रयास किए गए। जेसीबी ने मिट्टी को कई ट्रैक्टरों से हटाया लेकिन उसके बाद भी 5 घंटे तक सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

आसपास के लोग छतों से दबे लोगों का पता लगाने के चिलचिलाती धूप में नजर लगाए बैठे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज होने से लोग घर से बाहर निकल आए। कई लोग तो दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed