{"_id":"69122e030460aaf9fa053048","slug":"the-sale-of-meat-will-be-banned-for-three-days-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105591-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मीट, मांस की बिक्री तीन रहेगी प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मीट, मांस की बिक्री तीन रहेगी प्रतिबंधित
विज्ञापन
कोसीकलां। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के कोसी पड़ाव को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने 12 से 14 नवंबर तक मीट, मांस, मछली आदि की बिक्री व कटान पर रोक लगा दी है।
ईओ निहाल सिंह ने बताया कि यात्रा के 13 नवंबर के पड़ाव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पदयात्री 12 नवंबर से ही पड़ाव स्थल मंडी समिति परिसर में आने शुरू हो जाएंगे। नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 219 में दी गई व्यवस्था के अनुसार नगर पालिका परिषद सीमान्तर्गत मीट, मांस, मछली की बिकी व कटान को प्रतिबंधित किया गया है। अगर कोई भी दुकानदार उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर पड़ाव स्थल पर सोमवार को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका प्रशासन जुट गया। वर्षों से गंदगी की समस्या से जूझ रही मंडी सोमवार को साफ-सुथरी नजर आएगी। वहीं पुलिस से लेकर प्रशासन और धार्मिक-सामाजिक संगठनों तक सभी ने अपने स्तर पर व्यवस्था मजबूत की।
विज्ञापन
यात्रियों का उत्तर प्रदेश की सीमा कोसीकलां में रात्रि का पहला पड़ाव मंडी समिति परिसर में रहेगा। लगभग 12 से 15 एकड़ में फैले पड़ाव स्थल पर विशाल टेंट लगाए जा रहे हैं, जहां यात्रीगण विश्राम करेंगे। स्वयं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि करीब 60 कर्मचारी सफाई कार्य में लगे हुए हैं। पानी के लिए मथुरा से जल पुरुष प्रमोद कसेरे से 30 से अधिक टैंकर मंगाए गए हैं, जिनमें एक टैंकर की क्षमता करीब 10 हजार लीटर की रहेगी। यात्रा के छाता से प्रस्थान करने के बाद भी पड़ाव स्थल पर सफाई कराई जाएगी। मंडी के मुख्य गेट पर रंगाई पुताई का काम चल रहा है।
श्रीकोसीकलां अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया, संयोजक देशबंधु अग्रवाल भी कार्यकारिणी के साथ यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं सभा के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, सुभाष बसाइया, सौरभ अग्रवाल, कमल किशोर, योगेश खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल आदि अजीजपुर में स्वागत करेंगे।