{"_id":"5856da0e4f1c1ba960c06354","slug":"the-rumor-of-flowing-notes-in-sewer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में नोट बहने की अफवाह पर लगा जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में नोट बहने की अफवाह पर लगा जमघट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
नाले में नोट देखते लोग
नाले में किसी ने 1000 और 500 के नोट फेंक दिए हैं। नाले के पानी में नोट बह रहे हैं। ये अफवाह रविवार की दोपहर को ऐसी फैली कि बड़ी संख्या में लोग नाले पर पहुंच गए। मसानी नाले पर आसपास के लोगों का जमघट लग गया था।
एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के बाद से पुराने नोटों को लेकर अफवाहें भी खूब उड़ रही हैं। कभी सूचना मिलती है कि 500 और 1000 के नोट जलाए जा रहे हैं तो कभी कहते हैं कि यमुना में नोट बहाए जा रहे हैं। रविवार को हल्ला मचा कि मसानी गेट नाले पर एक हजार और 500 के नोटों की गड्डियां बह रही हैं। कुछ ही देर में यह अफवाह मसानी गेट से होकर पूरे शहर में पहुंच गई। लोग दौड़ पड़े।
कुछ ही देर में यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ लग गई थी। अब जितने मुंह उतनी बात। किसी ने कहा कि कुछ लोग रात को आए थे और गाड़ी से नोट फेंक रहे थे। जबकि कुछ ने कहा कि नाले में नोट पीछे से बहकर आ रहे थे। मगर वहां नोट किसी को नजर नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने कहा कि सुबह के वक्त यहां नोट बह रहे थे। उसके बाद किसी को नजर नहीं आए हैं। खैर इस जगह पर शाम तक लोग आते-जाते रहे। जब भीड़ लगती गई तो पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने कहा कि कहीं ऐसा नहीं है सब अफवाह है।